Balia News: पुलिस के बेड़े में शामिल हुई एक और गाड़ी
बलिया, सितम्बर 27 -- Balia News: बलिया। पुलिस के डायल 112 के बेड़े में शनिवार को एक और वाहन शामिल हो गया। पुलिस कार्यालय से एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल और एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सेवा, सुरक्षा, संवेदना के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। कहा कि गाड़ी को सिकन्दरपुर थाने को आवंटित की गयी है। पुलिस अफसरों ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाय। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने व बेहतर संवाद बनाए रखना पुलिस के जवानों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा, डायल 112 प्रभारी निशात जमां खां आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.