Balia News: पुलिया के नीचे पानी में मिली दिव्यांग युवती की लाश
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: सिकंदरपुर/नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोढ़ा मार्ग स्थित बड़ी पुलिया के नीचे पानी में मंगलवार को एक युवती का शव उतराया मिला। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान कीकोढ़ा गांव की ही मुस्कान के रूप में हुई। वह पैर से दिव्यांग थी। बताया जाता है कि बड़ी पुलिया के नीचे पानी में ग्रामीणों ने एक युवती का शव उतराया देखा। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.