Balia News: पुत्र के लंबी उम्र को माताएं आज रखेंगी गणेश चौथ का व्रत
बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पुत्र के लम्बी उम्र और खुशहाली के लिए माताएं 31 अगस्त यानि आज सोमवार को गणेश चतुर्थी (गणेश चौथ) का निर्जला व्रत रखेंगी। इसको लेकर रविवार को बाजार में पूजन सामग्री के साथ ही फल, वस्त्र आदि की खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ नजर आयी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भादो और माघ महीने का चौथ व्रत संतान की रक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और लम्बी उम्र के लिए बहुत ही खास होता है। इस पर्व को लेकर एक दिन पहले ही सनातनी परिवारों में खासा उत्साह दिख रहा है। शहर से लगायत गांव तक के बाजारों पूजन के लिए जरूरी सामग्री मिट्टी के करवे, तिल, गुड़, शकरकंद और फलों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी।व्रत यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बुधादित्य योग में बहुला-गणेश चतुर्थी व्रत आज, चंद्रोदय पर होगा अर्घ्य के महत्व पर प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.