Balia News: पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: बेल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में संगठन के पूर्व अध्यक्ष गिरिजापति पांडेय की 17वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्व पांडेय के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने अधिवक्ता हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस मौके पर अमरजीत सिंह, शौकत अली, नागेंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्त, अमरनाथ सिंह, शैलेंद्र महाराज, मायापति पांडेय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.