Balia News: पीपल के पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश
बलिया, जुलाई 13 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। झाड़ियों के बीच सोमवार की सुबह पीपल के पेड़ से युवती की लाश लटकती मिली। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी तथा खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गयी। करीब छह घंटे बाद मृतका की पहचान भिटकुना मोड़ निवासी 24 वर्षीय रेहाना पुत्री नवाबुल खान के रुप में हुई। पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।स्थानीय नगर पंचायत के दक्षिणी छोर (वार्ड संख्या नौ) पर स्थित सैय्यद बाबा के मजार की तरफ सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ लोग पहुंचे तो उनकी नजर पीपल के पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटक रही युवती की लाश पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। कुछ लोगों की सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.