Balia News: पीड़ित ने दी बकरी चोरी की तहरीर
बलिया, जुलाई 8 -- Balia News: सुखपुरा। कस्बा स्थित एक झोपड़ी से सोमवार की देर रात चोरों ने एक बकरी और एक बकरा चोरी कर लिए। हालांकि चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने मामले की तहरीर सुखपुरा थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित गौतम ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया कि सोमवार की रात करीब दो बजे चार पहिया वाहन से तीन चोर उसकी झोपड़ी के पास पहुंचे। इसके बाद चोर उनकी बकरियों को वाहन में लादकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गए पशुओं की बरामदगी की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: डेयरी से ताला तोड़कर दो भैंस चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.