बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: सुखपुरा, संवाददाता। क्षेत्र के वन विहार मोड़ के पास बुधवार को फल खरीदने के लिए निकले बाइक सवार अधिवक्ता पर उनके ही गांव के दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू अधिवक्ता की पीठ में बुरी तरह धंस गया। शोर सुनकर जुटी भीड़ को देख हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल अधिवक्ता को हनुमानगंज पुलिस चौकी पहुंचाया, जहां से पुलिस की मदद से जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पीठ से सीने तक धंसे खंजर को निकालने के लिए ट्रामा सेंटर में संसाधन नहीं होने की वजह से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी हालत में वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है。

घटना का विवरण शहर से सटे जीराबस्ती निवासी 40 वर्षीय रितेश तिवारी ने करीब दो वर्ष गांव में ही एक जमीन...