Balia News: पीएचसी मुरलीछपरा पर मना कन्या जन्मोत्सव
बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बलिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के देख-रेख में बुधवार को मुरलीछपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं का स्वागत कर कन्या जन्म का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं के लिए बेबी किट, मच्छरदानी, डायपर, मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही उपस्थित परिवारों को बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी ने नवजात बालिकाओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.