बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: मनियर। स्थानीय पीएचसी पर कर्मचारियों और डॉक्टरों के बीच उपजे विवाद के बीच बुधवार को सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों और डॉक्टरों के बातचीत कर मामले की जानकारी ली। सीएमओ ने आपसी सामंजस्य से लोगों का इलाज करने का निर्देश दिया। दरअसल अस्पताल की एएनएम समेत कुछ अन्य कर्मचारियों ने पीएचसी के डॉक्टर के खिलाफ विधायक केतकी सिंह समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- Balia News: एसीएमओ से नहीं सुलझी मनियर पीएचसी की समस्याकर्मचारियों की शिकायत सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को एसीएमओ मामलें को निपटाने पहुंचे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। इसी बीच बुधवार को नगर पंचायत के आधा दर्जन से अधिक सभासदो ने पीएचसी पर पहुंचकर डॉक्टर का समर्थन किया। उनका कहना था कि लम्बे समय बाद अस्पताल पर तैनात ...