बलिया, जुलाई 28 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शाहपुर (सहपुरवा) गांव में हाईटेंशन करंट से पिता-पुत्र की मौत के बाद से अबभी गम का माहौल है। बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह तथा एसडीएम पुष्कर मिश्र ने हादसे के बाद परिवार में एकमात्र आश्रित सीमा यादव को दस लाख रुपए का चेक दिया। गांव में 23 जुलाई की सुबह खेत में काम करने जा रहे जर्नादन यादव तथा उनके पुत्र राजेश यादव की टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद करने के लिए टकरसन उपकेंद्र के एसएसओ को फोन किया लेकिन वह आपूर्ति बंद करने की बजाय वीडियो रिकार्डिंग मांगने लगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। तब विधायक केतकी सिंह ने एक्सईएन पंकज भारती को जमकर फटकार लगाई थी तथा उनकी बांह पकड़कर प...