बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: बलिया। शहर के स्टेशन-चौक रोड पर हुई मारपीट के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत आठ पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शहर के भृगु आश्रम निवासी प्रिंस सोनी ने पुलिस को बताया है कि 25 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे शहर में पहुंचा था। इसी बीच घनश्याम दास जौहरी, गोपी वर्मा, दोनों के लड़के तथा अज्ञात चार लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। आरोप लगाया है कि मेरी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी दुर्व्यहार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...