Balia News: पिकअप पर लदे सात गोवंश संग एक तस्कर धराया
बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: गड़वार। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप पर लदे सात गोवंश के साथ एक तस्कर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गोवध निवारण और पशु क्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। गड़वार नहर से होकर गुजर रही पिकअप को पुलिस के जवानों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन में वाहन पर सात बछडा और एक बछिया लदी मिली। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी सवन कुमार उर्फ कल्लू पुत्र गुलाब चन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह पशुओं को लेकर बिहार जा रहा था। यह भी पढ़ें- Balia News: पिकअप पर लदे सात गोवंश संग एक तस्कर धराया कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई अब्दुल हफीज, सिपाही जितेन्द्र चौरसिया, अमरजीत चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.