Balia News: पिकअप पर लदी 35 पेटी देसी शराब बरामद
बलिया, जुलाई 6 -- Balia News: बलिया। दुबहड़ पुलिस ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग से पिकअप पर लदी करीब 35 पेटी देशी शराब बरामद किया। हालांकि इस दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने दारु के साथ पकड़ी गयी पिकअप को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर आदि के जरिये तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई शुभेन्द्र सिंह, सिपाही तरुण मिश्र, एकांश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.