बलिया, अक्टूबर 20 -- Balia News: रामगढ़ (बलिया) हल्दी थाना क्षेत्र के तिवारी टोला रामगढ़ मे सोमवार की देर रात पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। गांव निवासी 40 वर्षीय गुड्डू राम सोमवार की रात करीब आठ बजे रामगढ़ दुर्गा पूजा घूम कर वापस घर जा रहे थे। बारिश और तरसोत के जलजमाव से भरे संपर्क मार्ग के कुछ भाग को पार करते समय असंतुलित होकर इससे सटे गड्ढे में गिरकर डूबने लगे। महिलाओं के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाल कर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां जांच बाद मृत घोषित कर दिया गया।घटना यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पानी भरे गड्ढे में डूबकर युवक की मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पं...