बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी और उमस के बीच पेड़ के नीचे बैठी वृद्धा पर रविवार को पाकड़ का विशाल पेड़ गया। इस घटना में महिला की जान चली गयी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।स्थानीय कस्बा के भंडारी (वार्ड संख्या छह) निवासी 75 वर्षीय मनबसिया देवी घर के सामने पाकड़ के विशाल पेड़ के नीचे बैठी थीं। बताया जाता है कि इसी बीच अचानक पेड़ गिर गया और वृद्धा उसमें दब गयी। तेज आवाज के साथ पेड़ के गिरते ही आसपास के लोग पहुंचे और काफी प्रयास के बाद महिला को बाहर निकाला। बताया जाता है कि जब तक पेड़ में दबी वृद्धा को बाहर निकाला गया तब तक उनकी जान जा चुकी थी। इसके बाद परिजन बिलखने लगे। लोगों का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच महिला अक्सर पेड़ के नीचे बैठतीं थी। उनका कहना है कि आम तौर पर आसपास के लोग वहां पर जुटते थे। हा...