Balia News: पाइप बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कें तत्काल बनवाने के निर्देश
बलिया, जुलाई 31 -- Balia News: बेल्थरारोड। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू होगी। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने ग्रामीण जल निगम के अधिशासी अभियंता के साथ शुक्रवार को बैठक कर सड़क मरम्मत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल सर्वेक्षण कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराएं। विधायक ने मालीपुर-छिटीकियां मार्ग, बिड़हरा-पलिया नहर मार्ग, नगरा-सिकंदरपुर मार्ग से ढेकवारी, ककरी तथा भीमपुरा नंबर दो से बिशनपुरा तक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र शुरू करने पर विशेष जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.