Balia News: पहले पति का साथ छूटा, अब घर भी विलीन
बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बैरिया। दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी पर सरयू की कटान में अभी तक आधा दर्जन से अधिक पक्के मकान समाहित हो चुके हैं। रविवार को नदी की लहरों में दिव्यांग विधवा इंदू का मकान समा गया। उनके पति दिनेश यादव का निधन तीन माह पहले ही हुआ था। इंदू को दो साल का एक बेटा शिवम है। पति का साथ छूटने के बाद अब नदी ने उनका आशियाना भी छीन लिया है। इससे महिला और बच्चे के सामने रहने-खाने का संकट हो गया है। गोपालनगर के पूर्व प्रधान प्रदीप यादव ने बताया कि फिलहाल उस दिव्यांग महिला के रहने के लिये जूनियर हाईस्कूल के पास जमीन उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- Balia News: विद्यालय भवन से टकरा रहीं लहरें, पठन-पाठन ठप वहां वह तिरपाल आदि लगाकर रहेंगी। बताया कि फिलहाल वह अपने मायके गई हैं। ग्रामीणों की मांग है कि इंदू देवी को तहसील प्रशासन तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.