बलिया, अक्टूबर 13 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का पहला आयोजन 14 अक्तूबर यानि आज बेल्थरारोड नगर स्थित एक मैरिज हाल में होगा। इस आयोजन के लिए नामित नोडल समाज कल्याण विभाग की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। नए नियम के तहत आयोजित होने वाले इस सीएम सामूहिक विवाह को और अधिक पारदर्शी बनाया गया है। पहला अवसर है, जब यह आयोजन किसी मैरेज हाल में हो रहा है। इसके लिए बेल्थरारोड में कृषि मंडी के पास स्थित मैरेज हाल का चयन किया गया है। आयोजन में नगरा और सीयर ब्लॉक के 98 जोड़े एक ही आंगन में सात फेरे लेंगे। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार नए नियम के तहत अब कन्या के खाते में 64 हजार रुपये की नगद धनराशि भेजी जाएगी। हालांकि विवाह के आयोजन और उपहार सामग्री पर होने वाले खर्च में कटौती की गई है।...