Balia News: पलक गुप्ता ने जीता स्वर्ण, रुद्रांश और आर्नव को रजत पदक
बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। तमिलनाडु के तिरुपुर में आठ अक्तूबर को आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल (सहरसपाली) की प्रतिभाशाली छात्रा पलक गुप्ता ने अंडर-19 आयु वर्ग के 56 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इसी प्रतियोगिता में विद्यालय के रुद्रांश कुमार गुप्त ने अंडर-19 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग तथा आर्नव उपाध्याय ने अंडर-14 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय की सफलता में चार चांद लगा दिए। इस तरह विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो रजत समेत कुल तीन पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सीआईएससीई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतनेवाली अनुष्का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.