बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बलिया। समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति की ओर से रविवार को बलिया बलिदान दिवस पर पर्यावरण मिनी मैराथन-2026 का आयोजन सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे पर महिला एवं पुरुष वर्गों में किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने धावकों को हरी झंडी दिखा कर किया गया। दोनों वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए धावकों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। पर्यावरण मिनी मैराथन एससी कॉलेज के चौराहा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन होते हुए विशुनीपुर, जगदीशपुर चौराहा, ओवरब्रिज होते हुए टीडी कॉलेज चौराहे के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। मिनी मैराथन में कुल 631 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें महिला वर्ग में कुल 253 व पुरुष वर्ग में 378 प्रतिभागी शामिल हुए। समिति द्वारा पुरुष व महिला धाव...