Balia News: पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ करेंगे परिवहन मंत्री
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवादददाता। छात्र सहायता समिति की ओर से पर्यावरण मिनी मैराथन का शुभारंभ बलिया स्थापना दिवस पर एक नवंबर को होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और बलिया नगर के विधायक दयाशंकर सिंह सुबह सात बजे मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक और छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल ने बताया कि शहर के एससी कालेज से प्रारंभ होने वाली पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ में शामिल धावक, धाविकाएं रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए बिशुनीपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा, जगदीशपुर चौराहा पहुंचकर ओवरब्रिज से होते हुए सिविल लाइन्स पुलिस चौकी के निकट पहुंचकर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में मनोरंजन हाल पहुंचेंगे। वहां मिनी मैराथन दौड़ का समापन होगा। वहीं पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.