बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद की स्थापना के 148वें वर्षगांठ पर एक नवम्बर छात्र सहायता समिति की ओर से आयोजित 'पर्यावरण मिनी मैराथन-2026' के पंजीयन अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने मैराथन प्रतिभागियों के पंजीयन का शुभारंभ किया। अध्यक्षता डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने की।

मैराथन से पर्यावरण जागरूकता की उम्मीद धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के आयोजन कराए जा रहे हैं। फुल व हाफ मैराथन के साथ ही राष्ट्रीय विद्यालीय प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। फुटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी जल्द होने वाली है। इससे जिले में खेल का माहौल बना है। उम्मीद जताई कि पर्यावरण मिनी मैर...