बलिया, अक्टूबर 11 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की नामांकन संख्या में इजाफा देखने को मिला है। सत्र 2025-2026 के सापेक्ष नए सत्र में 2315 विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। नवीन नामांकन में हुई यह वृद्धि केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर स्कूलों की सूरत और बच्चों के सर्वांगीण विकास के रूप में नजर आ रही है।इस सम्बंध में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों में रिमेडियल और स्मार्ट क्लास के साथ ही शैक्षिक माहौल तथा स्वच्छता पर विशेष फोकस है। 'स्कूल चलो अभियान' की सफलता का प्रमाण इसी बात से मिलता है कि वर्ष 2025-26 में नवीन नामांकन 55 हजार 434 हुआ था, जबकि सत्र 2026-2027 सत्र में नवीन नामंकन 57 हजार 749 हुआ है। बीएसए ने बताया कि 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत जनप...