बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। परिजनों की डांट से नाराज होकर रविवार की सुबह एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। इसके बाद गांव-घर में हलचल मच गयी। पुलिस के काफी प्रयास से करीब एक घंटे बाद युवती नीचे उतरी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।इलाके के एक गांव की रहने युवती को मोबाइल अधिक चलाने पर परिवार के लोगों ने शनिवार की रात डांट दिया था। इससे नाराज होकर 18 वर्षीय युवती रविवार की सुबह मलाहीचक में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो बात जंगल की आग की तरह फैल गयी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और जानकारी होने पर परिजन और पुलिस पहुंच गयी। चौकी प्रभारी सुल्तानपुर सूरज पटेल ने लाउडस्पीकर से अपील कर युवती को नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। उन्होंने परिवार के लोगों से भी बात कराया। काफी प्रयास...