बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। कृषि विभाग पराली जलाने की घटना पर लगाम लगाने की दिशा में नई पहल शुरू की है। इसमें किसानों को हार्वेस्टिंग के बाद फसल अवशेष (पराली) को अपने नजदीकी गो आश्रय स्थलों पर देने और इसके बदले में जैविक खाद प्राप्त करने की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था से एक ओर जहां गो आश्रय स्थल में संरक्षित मवेशियों को चारा आसानी से उपलब्ध हो सकेगागा, वहीं फसल अवशेषों से बने जैविक खाद खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मदद करेगी। साथ ही वायु प्रदूषण पर लगाम लगेगा, जिससे पर्यावरण संक्षण को बल मिलेगा। उप निदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान अब प्रशासक, पंचायत सदस्य और पंचायत सचिवों को बैठकों, रैलियों और प्रभात फेरियों के माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों का उपयोगी निस्तारण करने के लिए प्रेरित का निर्देश दिया ग...