Balia News: परंपरागत तरीके से निकालें महावीरी झंडा जुलूस: डीएम
बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। सिकंदरपुर नगर में 16 जुलाई को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सिकंदरपुर कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला जाए तथा सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस देर रात तक न निकाला जाए और पुरानी परंपराओं एवं निर्धारित मार्ग से ही निकालें। उन्होंने आयोजकों से आपसी समन्वय बनाकर जुलूस निकालने का समय निर्धारित करने तथा इसकी सूचना समय रहते प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके। कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.