बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: दलनछपरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव के पुरवा सेमरतर निवासी 50 वर्षीय भरत यादव ने शुक्रवार को यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित जयप्रभा सेतु से सरयू नदी में छलांग लगा दिया। इसकी जानकारी होने के बाद से अधेड़ की खोजबीन की जा रही है। चर्चा है कि अधेड़ ने यह कदम पारिवारिक कलह से परेशान होकर उठाया है।बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर के पास निर्मित जयप्रभा सेतु से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दिया। पुल से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। खबर मिलने पर चांददियर पुलिस चौकी के जवान पहुंच गये। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुल पर बैग और चप्पल बरामद हुआ। बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान स्थानीय गांव के 50वर्षीय भरत यादव के रूप में हुई। इसकी जानकारी होते...