Balia News: पति समेत पांच पर मारपीट का मुकदमा
बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बैरिया। इलाके की लोकधाम, ठेकहां निवासी अनिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति भीम यादव, सास भागमनी, ससुर रामकृपाल यादव और देवर ओमप्रकाश और जयप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि मेरी शादी मई 2016 में भीम के साथ हुई है। तीन बच्चे जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिनों पहले मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत चांददियर पुलिस चौकी और बैरिया थाने पर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार की रात पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.