बलिया, अगस्त 16 -- Balia News: रतसर। कस्बा में रविवार को पहले पति और फिर पत्नी की भी मौत हो गयी। इसके बाद दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोगों का कहना है कि दम्पत्ति के बीच अगाध प्रेम था। शायद यही कारण है कि कुछ देर में ही दोनों का निधन हो गया। स्थानीय कस्बा के आनंद नगर (वार्ड नंबर-14) निवासी 80 वर्षीय सरल कनौजिया का रविवार को निधन हो गया। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया तथा परिजन बिलखने लगे। नाते-रिस्तेदारों के पहुंचने के बाद वृद्ध को लेकर लोग अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि घर से कुछ दूर पहुंचते ही उनकी पत्नी 75 वर्षीय मुनिया देवी ने भी दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही रास्ते से पति की अर्थी को वापस लाया गया। इसके कुछ देर बाद दोनों को एक साथ लेजाकर अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...