बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 26 परिषदीय विद्यालयों में अबतक बिजली का कनेक्शन नहीं होने पर सख्त हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सम्बंधित पांच खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। इनमें सर्वाधिक छह विद्यालय सीयर और चार बेरुआरबारी तथा तीन-तीन नगरा, बांसडीह व रसड़ा विकासखंड के हैं। डीएम ने चेतावनी दी कि अगली समीक्षा बैठक तक सभी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन हर हाल में हो जाना चाहिए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।सीडब्ल्यूएसएन (दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं) के निर्माण में गड़वार के 38, सीयर के 35, बैरिया के 29, मुरलीछपरा के 27 तथा पंदह के 22 विद्यालयों में कार्य लंबित पाए जाने पर संबंधित बीईओ और बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- औषधीय पौधों से महकेंगे स्कूल, हर ब्लॉक के दो हों...