Balia News: नौ पदों के लिए 11 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन
बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: रसड़ा। अधिवक्ता बार एसोसिएशन (रसड़ा) के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव को लेकर सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद व चुनाव अधिकारी भरत तिवारी के समक्ष विभिन्न नौ पदों के लिए 11 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए रामशब्द यादव, महासचिव पद पर भुवनेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामायण यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर (दस वर्ष से ऊपर) चंदन कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव पद पर जावेद अख्तर, पुस्तकालय सचिव पद पर अनीस कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर रविकांत शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए गुड़िया रानी, रामप्रकाश यादव व सुशीला चौहान ने पर्चा दाखिल किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.