Balia News: नीलगाय से टकरायी बाइक, बालक की मौत, मां-बाप घायल
बलिया, जुलाई 5 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। नीलगाय से टक्कर में रविवार की दोपहर पांच साल के बालक की मौत हो गयी। हादसे में उसके माता-पिता भी गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि खबर पाकर पहुंचे परिजन दोनों को मऊ लेकर चले गये।स्थानीय थाना क्षेत्र के सरयां बगडौरा निवासी 31 वर्षीय सुनील राम, पत्नी 28 वर्षीय गुड़िया और पांच साल के बेटे सतीश को साथ गड़वार थाना क्षेत्र के दुबिया नवादा इलाज कराने गये थे। वापस लौटते समय नगरा-गड़वार मार्ग पर इलाके के सलेमपुर चट्टी के पास अचानक सड़क पर पहुंची नीलगाय से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.