बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: बांसडीह। स्थानीय डाक बंगला में गुरुवार को निषाद पार्टी के जिला संयोजक वशिष्ठ कश्यप 'हनुमान' के नेतृत्व में सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र निषाद व क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम बिंद ने निषाद राज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पार्टी के नेता कनक पांडेय ने सम्मानित किया। इस दौरान चंद्रमा कश्यप, जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप, अजीत कश्यप आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...