बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का चाबुक बुधवार को भी चला। विभागीय जांच और निरीक्षण में 33 सफाईकर्मी गैरहाजिर मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटा गया। डीएम के निर्देश पर पिछले पांच दिनों से जारी जांच के दौरान अबतक अनुपस्थित मिले 44 कर्मचारियों के खिलाफ वेतन कटौती की कार्रवाई हो चुकी है। शहर के 25 वार्डों की सफाई व्यवस्था के लिए 460 सफाई कर्मियों के साथ ही छह सफाई नायक, 16 सुपरवाइजर और 42 वाहन चालकों की तैनाती है। लंबे समय से वार्ड में तैनात सफाई कर्मियों के अक्सर गैरहाजिर रहने और अपने स्थान पर दूसरे से काम कराने की शिकायतें मिल रहीं थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने दो जुलाई को नगर पालिका के अधिकारियों संग बैठक करके प्रमाण पत्र से ...