Balia News: निजी स्कूल में घुसे चोरों ने कम्प्यूटर-लैपटॉप, इन्वर्टर चुराए
बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद l दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज-दलकी नम्बर एक मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार की रात घुसे चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी, इन्वर्टर, लैपटॉप, हेडफोन सहित अन्य सामान चुरा लिए। वजन होने के कारण चोर बैटरी को विद्यालय के बाहर सड़क किनारे ही छोड़ गए। चोरों ने विद्यालय परिसर में लगे समरसेबल को भी निकालने का प्रयास किया। इसके लिए तार काट दिए लेकिन सफल नहीं होने पर छोड़कर चले गए।शनिवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। शिक्षकों ने विद्यालय के प्रबंधक सत्येन्द्र सिंह को सूचना दी। प्रबंधक ने कर्मचारियों से पूरी जानकारी लेने के बाद दोकटी थाना पहुंचकर तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरी प्रभारी थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.