Balia News: निःशुल्क कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: बलिया। सदर तहसील परिसर में गुरुवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले किया गया। शिविर में पैरालीगल वालेंटियर्स रीता शर्मा, मीरा, शिल्पी गुप्ता एवं दीप्ती ने उपस्थित लोगों को विभिन्न विधिक अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे। आमजन से अपील की गई कि वे अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.