बलिया, सितम्बर 23 -- Balia News: बांसडीह। क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 18 सितंबर की सुबह नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। खोजबीन में पता चला कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सभद्रा गांव निवासी रोहित राजभर उसे बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...