बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: नगरा। क्षेत्र के सुपापाली अधीनपुरा के पास रविवार की सुबह दोहरीघाट पंप कैनाल की नहर टूट जाने से आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की रोपी गई धान की फसल जलमग्न हो गई। अचानक नहर टूटने से किसानों में हड़कंप मच गया और भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि नहर का पानी तेजी से खेतों में फैल गया, जिससे धान समेत अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण काफी क्षेत्र जलभराव की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: वैशाली कैनाल के टूटे बांध की मरम्मत पूरी इस संबंध में जेई मुन्ना प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि नहर को किसी शरारती तत्व द्वारा काटा गया है, जिससे पानी खेतों में...