बलिया, अक्टूबर 6 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ओर से 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर जनपद के प्रसिद्ध देवी मंदिरों को स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया है। मिशन की ओर से स्थल चयन के साथ ही मंदिर परिसर के सफाई के लिए सफाईकर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है। इसका उददेश्य देवी भक्तों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करना है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के समन्वयक गोपाल राय ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। सभी प्रमुख देवी मंदिरों और उनके आसपास के परिसरों को पूरी तरह स्वच्छ और चकाचक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि की सफाई हो गई है शुरू? घर से जरूर निकाल दें ये 7 चीजें बताया कि मिशन द्वारा गठित सफाई कर...