बलिया, सितम्बर 30 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक बुधवार को शहर से सटे जलालपुर में हुई। इसमें विकास खंड हनुमानगंज के सफाई कर्मचारी संगठन का गठन किया। जिलास्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में नरेंद्र यादव को अध्यक्ष, सुरेश चंद्र को मंत्री, पंकज राम को संगठन मंत्री और रामजी रावत को निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाया गया। महिला संगठन की अध्यक्ष रम्भा भारती और मंत्री किरन देवी को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही सभी समस्याओं के निस्तारण का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इस मौके अनुप कुमार गुप्ता, विक्रमा जी यादव, विरेंद्र कुमार, अच्छेलाल राम, प्रवीण मिश्र, किशोर रावत, पूनम देवी, नसरीन बानों, चम...