Balia News: नपा में छह लाख के चेक की जांच को बनाई कमेटी
बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। नगरपालिका चेयरमैन के बिना सहमति या जानकारी के छह लाख से अधिक रुपए का चेक बनाकर अनियमित भुगतान कराने के प्रयास की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। नपा चेयरमैन के अनुरोध पर डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें सदस्य के रूप में लोनिवि (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियन्ता तथा वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा विभाग) होंगे। चेयरमैन ने सात दिनों के अंदर जांच आख्या प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है।नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाईलाल के अनुसार, नगरपालिका के निलम्बित लिपिक राजाराम रावत ने मेसर्स केडी कन्सट्रशन (मऊ) के पक्ष में विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए बिना अध्यक्ष की जानकारी और पत्रावली पर सहमति के ही छह लाख एक हजार 384 रुपए का चेक तैयार करते हुए तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.