बलिया, जुलाई 14 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका (बलिया) के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उन्हें बलिया में भाजपा का अधार स्तंभ कहा जाता था। राजनीति के साथ-साथ लम्बे समय तक वकालत में रमे रहे हरेराम चौधरी पिछले कई महीने से बीमार थे। डाक्टरों की सलाह पर उनके परिजन घर पर सेवा कर रहे थे। उनके बड़े पुत्र भाजपा नेता राजीव मोहन चौधरी ने बताया कि उन्होंने जीवन की अंतिम सांस सोमवार की रात लगभग 11.30 बजे ली। हरेराम चौधरी का सामाजिक जीवन बेहद सादगी भरा और ईमानदारी से युक्त था। वे शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों से जुड़ गए थे। छात्र जीवन में लखनऊ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पहले प्रत्याशी के रूप में छात्रसंघ चुनाव लड़...