बलिया, अगस्त 31 -- Balia News: नगरा। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक सोमवार को नपं कार्यालय पर हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष इन्दु देवी ने सभी 14 वार्डो के सभासदों के साथ तीनों मनोनीत सभासद की मौजूदगी में नगर के विकास के लिए मिलकर चलने की बात को दोहराया। अध्यक्ष इंदु देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने सभी वार्ड सभासदों को समन्वय बनाकर नगरपंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने की बात कही। चेयरमैन ने कहा कि नगर में लाइट, सड़क, पानी, जलजमाव की निकासी, नाला, नालियों की सफाई पर विशेष कार्य कराया जायेगा। उन्होंने सभासदों से उनके वार्ड की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मनोनीत सभासद जयप्रकाश जयसवाल ने नगर पंचायत में सभी अतिक्रमण की जद में सरकारी भूमि को खाली कराने की मांग किया। इस मौके...