Balia News: नन्हे-मुन्ने बच्चे करेंगे स्वच्छता का सोशल ऑडिट
बलिया, नवम्बर 25 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। 'स्वच्छ शौचालय गरिमामय भविष्य' अभियान के तहत स्वच्छता का सोशल ऑडिट (सामाजिक अंकेक्षण) नन्हे मुन्ने बच्चों से कराने का निर्णय लिया गया है। यह अभिनव प्रयोग स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और खंड प्रेरक को इस पर ध्यान देने का निर्देश दिया है। विभाग का मानना है कि इस प्रयोग से स्वच्छता के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ेगा और बच्चों के माध्यम से यह अभियान हर घर तक पहुंच सकेगा। उल्लेखनीय है कि विश्व शौचालय दिवस पर 19 नवंबर से 'स्वच्छ शौचालय, गरिमामय भविष्य अभियान' शुरू हुआ था, जो 10 दिसंबर तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ पंचायत बनाने पर जोर इस अभियान के माध्यम से जिला पंचायत राज अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.