Balia News: नदी में मिला वृद्ध का शव
बलिया, सितम्बर 4 -- Balia News: बांसडीह। क्षेत्र के ताहिरपुर गांव के सामने शुक्रवार को सरयू नदी के किनारे पानी में अज्ञात करीब 70 वर्षीय वृद्ध का नग्न शव पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि शव पूरी तरह से नग्न हाल में था। कई दिन पुराना होने के चलते लाश से दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस का मानना है कि शव कहीं दूसरी जगह से बहते हुए पहुंचा है। कोतवाल राकेश सिंह का कहना है कि पहचान और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.