बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। टीएस बंधा के किनारे के गांवों में सरयू नदी उपजाऊ जमीन और मकान आदि को अपने में समेट रही है। जलस्तर के लगातार बढ़ने से नदी किनारे के गांव खादीपुर, सुल्तानपुर, भोजपुरवा, चक्की दियर, मलाहीचक, कोटवां, महाराजपुर में उपजाऊ खेत नदी की कटान से धीरे-धीरे विलीन हो रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी कटान का मुख्य केंद्र खादीपुर, सुल्तानपुर, भोजपुरवा व महाराजपुर गांव के सामने ही बना हुआ है। यह भी पढ़ें- सरयू नदी के ग्यासपुर में 800 मीटर तक भूमि ध्वस्त किसानों पर प्रभाव विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों की खेती की जमीन पिछले एक सप्ताह में नदी में विलीन हो चुकी है। हालांकि नदी के खतरा बिंदु से अभी काफी नीचे होने के कारण कटान की गति भी धीमी है। किसानों की आंश...