बलिया, अक्टूबर 17 -- Balia News: नगरा। ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे डायग्नोसिस सेंटरों के खिलाफ शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन सेंटरों के संचालकों को नोटिस दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की सक्रियता और कार्रवाई की सूचना मिलते ही संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति के डायग्नोसिस सेंटर संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे सेंटरों पर नजर रखी जा रही है, जहां मरीजों की जांच की जाती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बब्बन यादव ने बताया कि जनता डायग्नोसिस सेंटर, शिवम डायग्नोसिस सेंटर और आराध्या डायग्नोसिस सेंटर को नोटिस जारी की गई है। कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में स्वास्थ्य वि...