बलिया, जुलाई 12 -- Balia News: नगरा। नगर के वार्ड नं 10 के नहर पटरी मार्ग का एक करोड़ की लागत से हो रहे सीसी सड़क कार्य में अनियमितता देख शनिवार की रात स्थानीय लोग ने पुलिस को बुलाकर काम को बंद करा दिया। लोगों का आरोप है कि निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था मानक विहीन सड़क निर्माण करा रही है। सड़क की चौड़ाई व मोटाई मानक विरुद्ध है। वहीं निर्माण में डाले रहे मैटेरियल में भारी मिलावट किया जा रहा है। जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग के साथ संस्था द्वारा मानक विहीन कार्य कर धम उगाही की जा रही है। इसे लेकर वार्ड नं 10 के सभासद लालबहादुर यादव व मनोनीत सभासद जयप्रकाश जायसवाल को लोगों ने अवगत कराया। सूचना पा कर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने सम्बंधित कार्यदायी संस्था से वार्ता किया। इस संबंध में अधिशासी रोहित कुमार भारती ने बताया संबंधित कार्यकारी...