Balia News: ध्रुव चरित्र धैर्य, दृढ़, संकल्प और अटूट भक्ति का संदेश
बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन दिव्यांशी किशोरी ने स्वयंभुव मनु और शतरूपा के प्रसंग के माध्यम से मानव सृष्टि के विस्तार तथा परिवार और सामाजिक व्यवस्था के स्थापना की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। कथा को गति देते हुए कहा कि मनु-शतरूपा का प्रसंग मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करने, परिवार में संस्कार बनाए रखने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने राजा उत्तानपाद और उनके पुत्र ध्रुव के प्रसंग में सौतेली माता के तिरस्कार से आहत बालक ध्रुव ने भगवान की प्राप्ति का दृढ़ संकल्प लिया और कठोर तपस्या की। उनकी अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.