बलिया, सितम्बर 17 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजन-अर्चन पूरे जनपद में गुरुवार को धूमधाम से हुई। शहर और ग्रामीण इलाकों के औद्योगिक क्षेत्र और तकनीकी प्रतिष्ठानों में लोगों ने पूजा-पाठ और भंडारा किया। इसको लेकर पूरे दिन चहल-पहल रही। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाई गई शिल्प देवता की जयंती पूजा और भंडारे वर्कशाप और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। दुकानों और उद्योग केंद्रों के अंदर-बाहर रंग-बिरंगी झालर, रौलेक्स, रंगीन बत्तियों से सजाया गया था। श्रमिक भी आम दिनों से हटकर नए वस्त्रों में सजे-संवरे नजर आ रहे थे। कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई । इस दौरान पूजन-हवन, आरती समेत विभिन्न मशीनों एवं उपकरणों का पूजन किया गया। यह भी पढ...